- Hindi News
- National
- Bahal News Haryana News Safai Karmacharis Will Express Their Anger At The Deputy Cm39s Office On 15
सफाई कर्मचारी 15 को जताएंगे डिप्टी सीएम के अॉफिस पर रोष
ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर नई अनाज मंडी में बैठक कर 15 मार्च को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के उचाना कार्यालय
पर रोष प्रदर्शन करने का फैसला
लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता मोहन गोकलपुरा ने की। बैठक में दलबीर बैराण ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का पिछले तीन महीने से वेतन बकाया है जिसके कारण उनके दो समय की रोटी का संकट आ गया है।
सरकार व प्रशासन कर्मचारियों की समस्याओं पर आंखें बंद किए बैठी है। इस अवसर पर पप्पू, सत्यवान, बलबीर, बलजीत, तुलसा, माया, बिमला व सरोज सहित ग्रामीण सफाई कर्मचारी मौजूद थे।