पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kurukshetra News Haryana News Sai Nath Thousands Of Hands With Whom You Have Taken My Name

साईं नाथ तेरे हजारों हाथ, जिस-जिसने तेरा नाम लिया तू हो लिया उसके साथ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

साईं नाथ तेरे हजारों हाथ, जिस-जिसने तेरा नाम लिया तू हो लिया उसके साथ, शिरडी वाले साईं बाबा आया है तेरे दर पे सवाली, ऊं साई नमो नम: और दीवाना तेरा आया बाबा तेरी शिरडी में जैसे भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमे। श्री शिरडी साईं मंदिर में भक्तों ने माथा टेका। गुरुवार को साईं भक्तों ने पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया। कई भक्तों ने मनोकामना पूर्ण होने पर प्रसाद वितरित किया। श्री सांई गाथा सुनाते हुए पुजारी वासुवा ममगाईं ने कहा कि साईं के वचनानुसार इस दुनिया में सभी लोगों का मालिक एक है। पंथ, मजहब, वर्ण, जाति अथवा संप्रदाय बेशक भिन्न-भिन्न हों, लेकिन सबका रास्ता एक ही परमशक्ति की ओर जाता है। इसलिए सभी लोगों को आपस में मिल-जुलकर रहना चाहिए। साईं ने अपने भक्तों को सिखाया है कि मानवता की भलाई के लिए कभी पीछे नहीं हटना चाहिए। सांई आरती में संस्थापक अध्यक्ष डा.विजय शर्मा, श्याम सुंदर सेठी, परविंद्र मनचंदा, चंद्रभान, राजेश्वर, अरुण गौड़, सत्यप्रकाश, प्रदीप, सुरेश, विजय गर्ग, वीणा गर्ग, शंकरी देवी, प्रीति देवी, नीना गुप्ता, सीमा अरोड़ा और यश अरोड़ा समेत अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।

खबरें और भी हैं...