- Hindi News
- National
- Jind News Haryana News Sailja Hooda And Surjewala Arrived To Provide Condolences To The Family Members Of Former Minister Mangeram Gupta
पूर्व मंत्री मांगेराम गुुप्ता के परिजनों को ढांढस बंंधाने पहुंंचे सैलजा, हुड्डा और सुुरजेवाला
पूर्व मुख्यमंंत्री मांगेराम गुप्ता के निधन पर शोक जताने के लिए उनके निवास पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा, और कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला पहुंचे। सभी नेेताओं ने सबसेे पहले दिवंगत गुप्ता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। बाद में शोकाकुल परिवार से मिले।
दिवंगत की धर्मप|ी पतौरी देेवी से भी नेता मिले और उन्हें ढांढस बंधाया। सुरजेेवाला ने स्व. मांगेराम गुप्ता के साथ अपने पारिवारिक व राजनीतिक सबंधों को उनके पुत्र महावीर गुुप्ता के साथ सांझा किया। उक्त नेताओं ने कहा कि दिवंगत मांगेराम गुप्ता का सारा जीवन सादगी से भरा रहा और वेे सदैव सच्चाई के रास्तेे पर चले। राजनीतिक दबंगता उनकी पहचान थी। वे सदैव आने वाली पीढ़ी विशेषकर राजनीतिक लोगों के लिए प्रेरणा के स्राेत बने रहेंंगे। इस अवसर पर सफीदों सेे विधायक सुुभाष देशवाल, पूूर्व विधायक दयानंंद ने भी शोक जताया।