एसएमबी गीता स्कूल में किया संतों का स्वागत
कुरुक्षेत्र | श्रीमद भगवद गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को होली महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सभी शिक्षकों ने एक-दूसरे पर फूल बरसाए। स्कूल प्राचार्य अनिल कुलश्रेष्ठ ने महोत्सव में आए संतों का स्वागत किया। स्वामी त्याग निष्ठ ने कहा कि भारतीय समाज में परिवार टूट रहे हैं। परिवारों में एकरूपता नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें परिवार में सहनशीलता, समर्पण व एक दूसरे की भावनाओं को समझना चाहिए।