पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Yamunanagar News Haryana News Samand Arrested For Fetal Sex In 15 Thousand

15 हजार में भ्रूण लिंग कराने का आरोपी समानंद गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यमुनानगर |15 हजार रुपए लेकर भ्रूण लिंग जांच करने के आरोपी समानंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जांच अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि इस मामले में समानंद फरार था।

उसे अब गिरफ्तार किया गया है। उधर, समानंद गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत याचिका लगा चुका था, लेकिन कोर्ट ने उसे जमानत नहीं दी थी। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 31 जनवरी को भ्रूण लिंग जांच कराने के आरोप में जम्मू कॉलोनी निवासी कमल और बिहार निवासी कृष्णा को गिरफ्तार किया था। महिला ने एक गर्भवती महिला को डिकोए बनाया था। सौदा 15 हजार में हुआ था। अल्ट्रासाउंड के बाद जैसे ही डिकोए आरोपियों को दस हजार रुपए देने लगी तो टीम ने कमल और कृष्णा को काबू कर लिया था। डिकोए बनी महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि समानंद ने उसे भ्रूण लिंग जांच कराने की बात कही थी। उसी ने कमल और कृष्णा को भेजा था। शहर यमुनानगर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया था। कमल और कृष्णा प्लाइवुड फैक्टरी में काम करते थे। तब समानंद में अस्पताल में भर्ती था, इसलिए उसे गिरफ्तार नहीं किया गया था।
खबरें और भी हैं...