- Hindi News
- National
- Jakhalmandi News Haryana News Samples Of Milk Curd And Ghee Taken From Dairy 9 Quintal Of Sapretta Milk Spilled In Geshala
डेयरी से लिए दूध, दही व घी के सैंपल, 9 क्विंटल सपरेटा दूध गाेशाला में गिरवाया
खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाली दुकानों पर छापेमारी को अंजाम दिया गया। टीम के आने का पता चलते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जिला खाद्य निरीक्षक एसके पूनिया के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जाखल के मार्केट कमेटी के नजदीक चल रही एक दूध की डेयरी पर छापा मारते हुए सेंपल लिए।
अधिकारियों के मुताबिक सेंपल को विभाग की लेबोरेट्री में भेजा जाएगा। जहां से आने वाली रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। जिस समय यह कार्रवाई की जा रही थी उसी समय एक केंटर में पाउडर से बना स्प्रेटा दूध लेकर एक गाड़ी डेयरी पर पहुंच गई। अधिकारियों ने गाड़ी में लदे 9 क्विंटल दूध को जब्त कर उसे गाेशाला में गिरा दिया। फूड इंस्पेक्टर एसके पूनिया टीम के साथ मार्केट कमेटी के सामने डायमंड मिल्क डेयरी पर पहुंचे। उन्होंने वहां पर चल रहे दूध बनाने के काम का निरीक्षण किया। टीम ने डेयरी पर रखे दूध, घी, दही व अन्य तेल आदि के सेंपल लिए। वहीं इसके साथ ही टीम ने बस स्टैंड के पास स्थित टेक चंद एंड संस की दुकान पर भी निरीक्षण किया व यहां से चायपत्ती के सेंपल लिए।
रिपाेर्ट के आधार पर हाेगी कार्रवाई : फूड इंस्पेक्टर
डायमंड डेयरी संचालक रामलाल कार्रवाई के समय मौके से फरार हो गया। दूध डेयरी डायमंड के दूध व दही अन्य घी के सैंपल ले लिए हैं। सैंपल के प्रति जो रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।\\\'\\\' - एसके पूनिया, फूड इंस्पेक्टर|
जाखल में दूध की डेरी पर छापेमारी कर निरीक्षण करते जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके पूनिया