- Hindi News
- National
- Ismailabad News Haryana News Sandeep And Vikrant Became The Sub Heads Of Mandi Ardhati Association
संदीप व विक्रांत बने मंडी आढ़ती एसोसिएशन के उपप्रधान
इस्माइलाबाद | अनाजमंडी आढ़ती एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन नवनियुक्त प्रधान राजेश कंसल की अध्यक्षता में किया गया। नवनियुक्त प्रधान राजेश ने बताया कि अनाजमंडी एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन में आढ़तियों के सभी वर्गों का ध्यान रखा है। इसमें संदीप व विक्रांत को उपप्रधान, बलदेव शर्मा जलबेहड़ा को महासचिव, पुनीत बंसल को सहसचिव, शीतल प्रसाद को कोषाध्यक्ष, गोबिंद जोशन को सहकोषाध्यक्ष, देवराज गर्ग को कानूनी सलाहकार, दिनेश गर्ग को प्रेस सचिव मनोनीत किया गया है। इसके अलावा कुलदीपक कौशल, सतीश कुमार, अशोक कुमार, शिव अरोड़ा, मांगेराम कंसल, जयप्रकाश जिंदल, वेदप्रकाश गोयल, सुखवीर जंधेडी, सोमनाथ टबरा, बलजीत थांदडो, निर्मल सिंह, लक्की राणा, जसवीर सिंह को कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है।