पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chang News Haryana News Sandeep Xi Defeated Amit Xi On The Second Day Of The Cricket Competition

क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन संदीप एकादश ने अमित एकादश को हराया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव रिवाड़ी खेड़ा में तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्यातिथि के तौर पर विकास बड़सी व जेजेपी की प्रदेश सचिव गुड्डी लांग्यान ने शिरकत की। उन्होंने शुक्रवार को पहले मैच संदीप एकादश मुंढाल व अमित एकादश रिवाड़ी खेड़ा का टॉस करवाकर मैच का शुभारंभ किया।

अमित वशिष्ठ फाउंडेशन के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा व आजाद रिवाड़ी खेड़ा तथा बिट्‌टू शर्मा ने मुख्यातिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता रिवाड़ीखेड़ा के रणजी क्रिकेट खिलाड़ी अमित वशिष्ठ की यादगार में की जा रही है। इस अवसर पर कोच कृष्ण चंद, आर्य समाज के प्रदेशाध्यक्ष महेश चंद्र आर्य, प्राचार्य अजीत सिंह, रामदत्त शर्मा, नरेंद्र सिवाच, विकास ढुल, पंडित श्याम सुंदर शर्मा, कैप्टन जयभगवान शर्मा, नरेश पूर्व सरपंच, जिले सिंह पूर्व सरपंच, ब्रजपाल व शिव कुमार पंडित आदि मौजूद थे।

ये रहा पहले दिन का परिणाम


गुरुवार रात को हुई बरसात की वजह से मैच तीन घंटे की देरी से दोपहर 12 बजे शुरू हो पाया। संदीप एकादश मुंढाल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उनकी टीम ने 18 ओवर में 133 रन बनाए। कमल व परवेश ने 3-3 विकेट ली। लक्ष्य का पीछा करते हुए अमित एकादश की टीम 92 रन पर सिमट गई। अमित वशिष्ठ एकादश की ओर से मनीष ढिल्लो ने 24 रन व संगीत ने 28 रन, रवि ने 14 रन बनाए। गेंदबाजी में संदीप एकादश की ओर से निखिल ने तीन विकेट लिए, जिसे मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

गांव रिवाड़ी खेड़ा में तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन क्रिेट मैच में शॉट लगाता एक खिलाड़ी।
खबरें और भी हैं...