- Hindi News
- National
- Rajound News Haryana News Sangat And Shopkeeper Upset Due To Dirty Water Deposited In Front Of Gurudwara Sahib
गुरुद्वारा साहिब के सामने जमा गंदे पानी से संगत व दुकानदार परेशान
रोहेड़ा मार्ग पर गुरुद्वारा के सामने पानी निकासी नहीं होने के कारण पानी जमा हाे गया है। पानी भरने से गुरुद्वारा में रोजाना आने जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा स्थानीय दुकानदार व वाहन चालक भी परेशान हैं।
दुकानदार जसमेर, राजू, मुकेश, नीतिन, राजेश, कश्मीर सिंह ने बताया कि गुरुद्वारे के मुख्य द्वार के सामने ही सड़़क पर गंदा पानी जमा है। इसके अलावा किठाना रोहेड़ा माजरा जाने वाले यात्री भी इसी मोड पर वाहन के इंतजार में खड़े होते हैं। पहले भी कई बार निकासी की व्यवस्था की मांग की गई है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। उनकी मांग है कि समस्या का समाधान किया जाए, ताकि लोगों को परेशानी से छुटकारा मिला।
_photocaption_राजौंद | रोहेड़ा मोड़ पर जमा गंदा पानी।*photocaption*