- Hindi News
- National
- Sirsa News Haryana News Sanjay Bhatia And Krishna Bedi Arrive At Ajjf Singh Charitable Hospital
एजेजेएफ सिंह चेरिटेबल अस्पताल में पहुंचे संजय भाटिया अाैर कृष्ण बेदी
करनाल के सांसद संजय भाटिया व मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी श्री युवक साहित्य सदन में स्थित एजेजेएफ सिंह चेरिटेबल अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में पहुंचने पर संजय भाटिया व कृष्ण बेदी का डॉ. रमन शर्मा ने उनका स्वागत किया।
इस मौके पर संजय भाटिया व कृष्ण बेदी ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। चिकित्सक भगवान के समान होते हैं, क्योंकि वे किसी के अनमोल जीवन को बचा सकते हैं। मौजूदा परिवेश में एजेजेएफ सिंह चेरिटेबल अस्पताल प्रधान गुरदीप सिंह के नेतृत्व में वाकई में सराहनीय प्रयास कर रहा है, जिससे गरीब एवं जरूरतमंद रोगी लाभांवित हो रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर भाजयुमों के प्रदेश उपाध्यक्ष अमन चौपड़ा, अमीरचंद मेहता, डॉ. रमन शर्मा, पार्षद सुमन शर्मा व सुनील बहल, भाजपा के जिला महामंत्री प्रदीप रातुसरिया, प्रबंधक त्रिलोक सिंह, पुरुषोत्तम दास, प्रदीप, मन्नू, जगत कक्कड़, केहर सिंह, मास्टर कवर सिंह आर्य, अजय पहवाल, संगम संधू, जसविंद्र सिंह व अशोक मौजूद थे।