- Hindi News
- National
- Kalayat News Haryana News Sanjay First Appeared In Speech Competition In Village Khedi Lamba
गांव खेड़ी लांबा में भाषण प्रतियोगिता में संजय प्रथम तो दर्शन रहे द्वितीय
उपमंडल के गांव खेड़ी लांबा में नेहरू युवा केंद्र कैथल के तत्वाधान में ग्रामीण युवा विकास मंडल द्वारा संविधान स्थापना दिवस प्रोग्राम के तहत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता का आयोजन डाॅ. भीमराव अंबेडकर लाइब्रेरी में किया गया। राष्ट्रीय युवा काेर गुरमेज धानिया ने बताया कि संविधान स्थापना दिवस प्रोग्राम 26 नवंबर से जारी है तथा 14 अप्रैल 2020 तक चलेगा। इस प्रोग्राम के तहत कई प्रकार कि प्रतियोगिताएं नेहरू युवा केंद्र द्वारा करवाई जाती हैं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर संजय तथा दर्शन द्वितीय व तृतीय स्थान पर जापान रहे। विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर युवा मंडल के अध्यक्ष गोविंद, रविंद्र, गगनदीप, विकास, प्रविण, गुरदास, विक्रम, सतबीर, सन्दीप, भूषण व अमरदीप बड़वर आदि मौजूद रहे।