- Hindi News
- National
- Radaur News Haryana News Sanjay Gandhi Memorial Public School Becomes Winner In Cricket
क्रिकेट में संजय गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल बना विजेता
संजय गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल हरनौल में चल रहे खेल कार्यक्रम में शुक्रवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें टग ऑफ वार, क्रिकेट, वॉलीबाल, रस्साकसी प्रतियोगिताएं हुईं। टग ऑफ वार प्रतियोगिता में सुरिंद्रा हाई स्कूल कैंप की लड़कियों की टीम ने जीत हासिल की। क्रिकेट प्रतियोगिता में संजय गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल की टीम ने जीत हासिल की।
वॉलीबाल प्रतियोगिता में शहीद भगत सिंह पब्लिक स्कूल झीवरहेड़ी की टीमों ने जीत दर्ज की। इस अवसर पर बच्चे व स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।