खो-खो में संंजय गांधी मेमोरियल स्कूल ने बाजी मारी
रादौर | संजय गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल हरनौल में वीरवार को खो-खो, वॉलीबाल व रेस आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता मेेें सुरिंद्रा हाई स्कूल कैंप, शहीद भगतसिंह पब्लिक स्कूल झींवरहेड़ी की टीमों ने भाग लिया। खो-खो के मैच में संंजय गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल ने बाजी मारी। वॉलीबाल में सुरिंद्रा हाई स्कूल की टीम विजयी रही। रेस में शहीद भगतसिंह पब्लिक स्कूल की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। इस अवसर पर बच्चे व स्टाफ सदस्य मौजूद थे।