होली पर हुडा ग्राउंड में हुआ संकीर्तन का आयोजन
नरवाना| अग्रवाल समाज द्वारा होली उत्सव पर होली रंग कान्हा के संग संकीर्तन का का अायाेेजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रमेश, महंत अजय गिरी महाराज, प्रधान रोहताश सिंगला अग्रवाल मंच, अग्रवाल वैश्य अध्यक्ष अर्जुन गोयल, दीपक सिंगला, जीवन गर्ग, कृष्ण गर्ग, महेन्द्र गर्ग, रमेश गर्ग द्वारा विधि विधान से पूजन करवाकर किया गया। संकीर्तन का गुणगान सुप्रसिद्ध मंडली श्री बांके बिहारी द्वारा किया गया। गायक पंकज, दीपक व बृजमोहन ने काली कमली वाला यार है, नचले श्याम दे नाल भजनों से भक्तों का मन मोह लिया। गर्वित सिंगला द्वारा भगवान शिव की बड़ी सुंदर झांकी दिखाई गई। कार्यक्रम में राधा कृष्ण की फूल होली भी खेली गई। महंत अजय गिरी महाराज द्वारा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रमेश गर्ग को आशीर्वाद स्वरूप स्मृति चिन्ह दिया गया।