पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pundri News Haryana News Sarpanch Honored Dpe Komal Kaushik For Outstanding Works

सरपंच ने डीपीई कोमल कौशिक को उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सामाजिक व योगा मेें उत्कृष्ट कार्य करने पर डीपीई कोमल कौशिक को फतेहपुर की सरपंच पुष्पा वालिया द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। कोमल कौशिक को यह सम्मान की छात्राओं को सायंकाल में अतिरिक्त योग कक्षा लगाकर छात्राओं को राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर उपलब्धियां प्राप्त कराने के लिए दिया गया। सरपंच ने कहा कि कोमल कौशिक बहुत ही मेहनती, लगनशील व कर्मठ अध्यापिका है। इनके अथक प्रयासों द्वारा फतेहपुर की छात्राओं में योग के प्रति रुझान बढ़ा है। इनके मार्गदर्शन में बच्चों ने अब तक लगभग 20 लाख रुपए की छात्रवृत्ति प्राप्त की है। कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों ने कोमल कौशिक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मोनू वालिया, पंच रचना गुप्ता, चेयरमैन प्रिंसिपल रामपाल, मुकेश, शशिभूषण शास्त्री, अनूप कुमार, जवाहर लाल कौशिक, बिमला देवी, संजय, धीरज, समीर, विजेता, कविता, अंग्रेजो, अमित, वीना, रेखा, नीलम, बबली, उषा, कांता, नेहा व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पूंडरी | फतेहपुर में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्यों के लिए डीपीई कोमल कौशिक को सम्मानित करते हुए सरपंच पुष्पा वालिया।
खबरें और भी हैं...