पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मोई में सरपंच ने महिलाओं को किया सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सोनीपत | रविवार को मोई की जनरल चौपाल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता ग्राम पंचायत सरपंच रामनिवास राणा ने किया। संचालन पंच सतीश राणा ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत सचिव अंकित नैन ने भी भाग लिया। सरपंच राणा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व को समझाते हुए महिलाओं के अधिकारों तथा उनके सशक्तिकरण के बारे में बताया। साथ ही सरकार द्वारा चलाए गए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक किया। इसमें 8वीं, 9वीं व 10वीं की छात्राओं को अपनी कक्षा में प्रथम स्थान पर रहने पर उनको सम्मानित किया गया। इसमें 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा को एमएससी पास छात्रा प्रीति राणा सुपुत्री धजाराम, 9वीं में पढ़ने वाली छात्रा को पंच उषा देवी प|ी शमशेर सिंह तथा 8वीं में पढ़ने वाली छात्रा को गांव की 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला रामकौर प|ी स्वर्गीय प्रेम सिंह ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में सैकड़ों महिला सहित पंच राेनक राणा, रामचंद्र राणा, सुनील राणा, हरफूल राणा व बेद सिंह राणा मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...