- Hindi News
- National
- Kaithal News Haryana News Sarpanch Honors Asha Workers For Doing Excellent Work In Mundri
मूंदड़ी में सरपंच ने शानदार कार्य करने पर आशा वर्कर्स को किया सम्मानित
गांव मूंदड़ी में महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरपंच बाला देवी ने स्वास्थ्य की दिशा में शानदार कार्य करने पर आशा वर्कर मेनका शर्मा, रेखा, सुरेखा व पूनम को सम्मानित किया। बता दें कि वर्ष 2018 के लिए गांव मूंदड़ी को बेस्ट विलेज का अवाॅर्ड दिया गया है। डीसी ने दो दिन पहले ही गांव की सरपंच व आशा वर्कर्स को सम्मानित किया। ये पुरस्कार गांव में वर्ष 2018 में एक हजार लड़कियों पर 1781 लड़कियां होने व गांव से 30 से ज्यादा डिलीवरी सरकारी संस्थान में करवाने और गांव की लड़कियों द्वारा 10वीं कक्षा में किए प्रदर्शन के आधार पर दिया गया है। सरपंच ने कहा कि बेस्ट विलेज के अवाॅर्ड की असली हकदार आशा वर्कर्स हैं।
कैथल | गांव मूंदड़ी में आशा वर्कर्स को सम्मानित करतीं सरपंच।