पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chacharauli News Haryana News Sarpanch Inspired For The Support Of Volunteers

सरपंच को स्वयंसेवकों के सहयोग के लिए प्रेरित किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजकीय महाविद्यालय की एनएसएस इकाई की ओर से शिविर जारी रहा। अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर बलजीत कौर ने की। हरियाणा पर्यावरण सोसाइटी के संस्थापक सोहनलाल सैनी और गुलशन सेठी कार्यकारी प्राचार्य एमएलएन महाविद्यालय उपस्थित रहे। प्राध्यापिका डॉ. रुचिका ने स्वागत किया। मुख्यातिथि सोहन लाल ने स्वयंसेवकों को उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया।

समाज में कई समस्याएं हैं, जिन्हें प्रशासन तक पहुंचाने तक पहुंचाने की जिम्मेदारी स्वयंसेवकों की है। प्रकृति की रक्षा देश की सुरक्षा के महत्व को पूरा करने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका रख-रखाव करने का दायित्व निभाने को कहा। विशिष्ट अतिथि गुलशन ने भी स्वयंसेवकों को प्रकृति रक्षा के लिए पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने को कहा। पर्यावरण स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी हमारी है। सरपंच को स्वयं सेवकों के सहयोग के लिए प्रेरित किया। प्रोफेसर रजनी गोयल ने गांव में फैली समस्याओं को अतिथि के समक्ष रखा। गनौला में पौधारोपण किया जिसमें 25 पौधे लगाए गए। बच्चों ने मिलकर जागरुकता रैली निकाली। स्वयंसेवक ने फ़र्स्ट एड की ट्रेनिंग ली। डॉ. सुमन, डॉ. ललित, प्रोफेसर सुखविंदर, प्रोफेसर मंजू, प्रोफेसर नवनीत व प्रोफेसर प्रिया उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...