- Hindi News
- National
- Kalayat News Haryana News Sarpanches Demand The Withdrawal Of Memorandum Order To The Minister Of State In Protest Against The E Tender
ई-टेंडर के विरोध में सरपंचों ने राज्यमंत्री को दिया ज्ञापन आदेश वापस लेने की मांग
कैथल| ई-टेंडर के विरोध में सरपंचों ने आज राज्यमंत्री कमलेश ढांडा को ज्ञापन सौंप कर सरकारी आदेश वापस लेने की मांग की है। इस संबंध में पहले सरपंच एसोसिएशन की बैठक ब्लॉक कैथल प्रधान राजेंद्र फौजी की अध्यक्षता में पंचायत भवन में हुई। राजेंद्र ने कहा कि सरकार ने गांवों में एक लाख रुपए से अधिक के काम करवाने के लिए टेंडर लगाने होंगे। उन्होंने कहा कि इसका सभी सरपंच विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने आदेश वापस नहीं लिए तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।