पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhiwani News Haryana News Sarpanchs Protested Against The Implementation Of E Tendering

ई टेंडरिंग लागू करने पर सरपंचों ने जताया विरोध

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भिवानी| विश्राम गृह में सरपंच एसोसिएशन भिवानी ब्लॉक ने बैठक कर सरकार द्वारा लागू की गई ई टेंडरिंग का विरोध जताया है। बैठक की अध्यक्षता प्रधान सरपंच नसीब सिंह नौरंगाबाद ने की। उन्होंने बताया कि सरकार ने जो पत्र जारी किया गया है उसके विरोध में 16 मार्च को त्रिमासिक बैठक की जाएगी तथा ई टेंडरिंग के विरोध में डीसी व पंचायत अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। बैठक में उपस्थित सरपंच विजय सिंह जताई, सरपंच जयभगवान रेवाड़ी खेड़ा, सरपंच जगत सिंह मधमाधवी, सरपंच रामभूल कलिंगा, सरपंच सुनीता देवी पालुवास, सरपंच सिलोचना नंदगांव, सरपंच पिंकी देवी घुसकानी, सरपंच नीलम चांग, सरपंच निर्मला मित्ताथल, सरपंच मंजूलता गुजरानी, सरपंच मनीषा ढाणी हरसुख आदि ने कहा कि ई टेंडरिंग करने से विकास कार्यों में समय लगेगा। गौरतलब है कि एक लाख से अधिक के िवकास कार्यों के लिए ई टेंडरिंग की जाएगी।
खबरें और भी हैं...