पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सरताज व कंचन बेस्ट स्वयंसेवक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शाहाबाद | मारकंडा नेशनल कॉलेज में चल रहे सात दिवसीय स्वयं सेवक शिविर का समापन सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ हुआ। इस दिन केयूके के स्वयंसेवक समन्वयक डॉ. एस राणा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयंसेवकों को एनएसएस के माध्यम से समाज को एक नई दिशा देने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि कॉलेज समय-समय पर सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित करता है। स्वयंसेवक शिविर कॉलेज के आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी आयोजित करता है ताकि गांववासियों को भी जागरूक किया जा सके। शिविर में बेस्ट स्वयंसेवक सरताज व कंचन का चुना गया। मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में प्रो. हरपाल सैनी, डॉ. अजय अरोड़ा, प्रो. सिद्धांत, ज्ञानचन्द, महेन्द्र छाबड़ा, कृष्ण लाल, राजेश कुमार, चरणजीत सिंह, अश्वनी कुमार, प्रदीप कुमार इत्यादि मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...