- Hindi News
- National
- Kurukshetra News Haryana News Sarthak Sahitya Manch Honored The Founders At The Ceremony
सार्थक साहित्य मंच ने सम्मान समारोह में किया संस्थापकों को सम्मानित
सार्थक साहित्य मंच कुरुक्षेत्र एवं हरियाणा कला परिषद के संयुक्त तत्वावधान में कला कीर्ति भवन में काव्य संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह हुआ। शुभारंभ डॉ. हिम्मत सिंह सिन्हा, स्वामी हरिओम दास परिव्राजक, हरियाणा उर्दू अकादमी के पूर्व निदेशक सीआर मौदगिल, मंच के संरक्षक डॉ. विजय दत्त शर्मा, पूर्व अध्यक्ष चंद्र मोहन सिंगला, संरक्षक रतन चंद सरदाना, अध्यक्ष डॉ. सीडीएस कौशल, संगोष्ठी संयोजक जय भगवान सिंगला, सह संयोजक डॉ. केवल कृष्ण, सचिव डॉ. बलवान सिंह ने परिसर में रुद्राक्ष का पौधा लगा व दीप प्रज्वलन कर किया। सार्थक साहित्य मंच के कवियों के द्वारा विभिन्न विषयों पर अपनी कविताएं प्रस्तुत की गई।
संरक्षक ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कहा कि सार्थक साहित्य मंच की स्थापना को 10 वर्ष पूर्ण होने पर संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह किया गया। मौके पर मंच के संस्थापक संरक्षक डॉ. विजय दत्त शर्मा एवं संस्थापक अध्यक्ष चंद्र मोहन सिंगला को साहित्य सेवा सम्मान से अलंकृत किया गया। इसके साथ ही प्रसिद्ध उद्योगपति जयभगवान सिंगला द्वारा लिखी गई पुस्तक गुदगुदाता अहसास का विमोचन किया। मंच संचालक डॉ. केवल कृष्ण एवं गायत्री कौशल ने किया। इस अवसर पर शकुंतला शर्मा, गायत्री कौशल, ममता सूद, राधा अग्रवाल, सुबे सिंह सुजान, प्रेरणा की अध्यक्ष रेणु खुग्गर, अन्नपूर्णा शर्मा, लक्ष्मी कांत शर्मा, मेहर चंद धीमान, सूबे सिंह सुजान, ओम प्रकाश, डा. पुरुषोत्तम, दुर्गा दास सैनी , डा. जीवन आदि मौजूद रहे।