पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chang News Haryana News Satguru Taught Devotional Lessons To All Of Us Satguru

सतगुरू ने हम सभी को भक्ति का पाठ पढ़ाया : सतगुरु

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भिवानी| आनंद परमानंद सत्संग आश्रम निगाणा धाम में परम सतगुरु प्रीतानंद साहेब की 13वीं पुण्यतिथि पर सत्संग व भण्डारे का आयोजन किया गया। सतगुरु बाबू साहेब ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि परम पिता परमेश्वर के रूप सतगुरू ने हम सभी को भक्ति का पाठ पढ़ाया। सच्चे शब्द के रूप को कोई बिरला ही परखता है। उन्होंने जिस रूप को परखा वो शब्द की युक्ति जीवों को बताई। जिस जगह पर वह पहुंचे है वहां कोई अविनाशी ही पहुंचेगा।

इस सूक्षम देश में सत, सुकृत, करूणामयी चारो लोक के धनी विराजमान है। इस अवसर पर शब्द गायक प्रकाशानंद साहलेवाला, उमेद जयपुर, प्रकाश आनंद जुई, विक्रम प्रताप करनाल, रवि प्रताप चण्डीगढ, सुधानंद आश्रम गायिका रोशनी हिसार व रेशमा ने अपनी वाणाी से प्रीतानंद का गुणगान किया।
खबरें और भी हैं...