- Hindi News
- National
- Rajound News Haryana News Satsang And Katha Are The Only Means For Man To Reach The Shelter Of God Brij Bhushan
सत्संग व कथा ही मनुष्य के भगवान की शरण में पहुंचने का जरिया : बृजभूषण
गोगा माड़ी पर श्रीमद्भागवत कथा एवं अद्भुत कृपा दुख निवारण समागम के तीसरे दिन संत बृजभूषण बापू ने बताया कि सत्संग व कथा के माध्यम से मनुष्य भगवान की शरण में पहुंचता है। वरना वह इस संसार में आकर मोहमाया के चक्कर में पड़ जाता है इसलिए मनुष्य को समय निकालकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करना चाहिए। बच्चों को संस्कारवान बनाकर सत्संग कथा के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला के दर्शन करने के लिए भगवान शिवजी को गोपी का रूप धारण करना पड़ा। आज हमारे यहां भागवत रूपी रास चलता है, परंतु मनुष्य दर्शन करने को नहीं आते। वास्तव में भगवान की कथा के दर्शन हर किसी को प्राप्त नहीं होते। कलयुग में भागवत साक्षात श्रीहरि का रूप है। पावन हृदय से इसका स्मरण मात्र करने पर करोड़ों पुण्यों का फल प्राप्त हो जाता है। इस कथा को सुनने के लिए देवी-देवता भी तरसते हैं और दुर्लभ मानव प्राणी को ही इस कथा का श्रवण लाभ प्राप्त होता है। श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही प्राणी मात्र का कल्याण संभव है। इस मौके पर क्षत्रिय महासेना के जिला अध्यक्ष प्रदीप राणा, जय हिंद मंच के महासचिव राज सिंह चहल व उपाध्यक्ष रामफूल राणा मौजूद थे।