पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आनंद परमानंद निगाणा धाम में सत्संग शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भिवानी | आनंद परमानंद सत्संग आश्रम निगाणा धाम में पूर्णिमा का सत्संग होली पर्व पर किया गया। सत्संग में आनन्द होज्या मन में शब्द की शुरूआत हुई। सतनाम की धारा अलख लोक से उतरकर आई। परमानंद साहेब ने आनंद नाम प्रगट किया। उन्होंने कहा कि इस तन में अनमोल र| हीरे जवाहरात के भंडार भरे हैं अथाह माया के भंडार है जो भजन बंदगी करने पर दिखाई देंगे। संसार में कर्मों का खेल है, जिसने जीवन के तात्पर्य को समझ लिया वो जीतता है। सन्तों ने सत्य के मार्ग को बताया जो चलेगा उसी को मिलेगा। उन्होंने बताया कि हमारा ध्यान सत्संग में सही दिशा दिखाता है। इस अवसर पर शब्द गायक जगदीश आश्रम, प्रकाशानंद जुई, सेवानंद डाडम, रामनिवास दिल्ली, परमेश्वरी कादमा, रचना दिल्ली, संतोष भिवानी, संतोष नारनौल आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...