गुरु रविदास आश्रम में हुआ सत्संग
लाडवा | लाडवा-मुस्तफाबाद रोड स्थित गुरु रविदास आश्रम में रविवार को मासिक सत्संग आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ भोला राम ने गुरु रविदास की आरती से किया। वहीं हवन की रस्म महात्मा सोमदास ने निभाई। महात्मा रामकुमार दास ने कहा कि हमें गुरु रविदास के चरणों में लगकर अपना जीवन सफल बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपना मन अच्छे कामों में लगाने से मन को शांति मिलती है। वहीं महात्मा गुरपाल दास ने कहा कि हमें अपना तन-मन साफ रखने के साथ-साथ अच्छे विचारों को भी साफ रखना चाहिए। इस अवसर पर विक्रम, टोनी, मोहित, प्रेम चंद, फूला राम, विनोद, गुरपाल, पूजा रानी और इमना कटारिया मौजूद रहे।