पंजा लड़ाने में सविता प्रथम
करसिंधु में वेलनेस सेंटर में महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने हिस्सा लिया। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली का पर्व मनाया गया। पंजा लड़ाने में सविता, चम्मच दौड़ में रेखा, लेग पुलिंग में अनीता, डांस में मोनिया, म्यूजिकल चेयर में महेंद्र कौर, पिंकी विजेता बनी। कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर सीमा कुमारी ने कहा कि महिला किसी क्षेत्र में आज पीछे नहीं है। कन्या भ्रूण हत्या को जड़ से समाप्त करने में महिलाओं को योगदान देना चाहिए। कन्या भ्रूण हत्या से पहले गर्भवती महिला को सोचना चाहिए कि वो भी किसी की बेटी है। महिला दिवस पर प्रतियोगिता आयोजित करवाने का उद्देश्य महिलाओं को उनके हितों को लेकर जागरूक करना है। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के विक्रम श्योकंद भी मौजूद रहे।