पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kurukshetra News Haryana News Savitribai Jyotiba Rao Phule Was The Symbol Of Lokseva Dr Sriprakash Mishra

सावित्रीबाई ज्योतिबा राव फुले लोकसेवा की प्रतिमूर्ति थीं : डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुरुक्षेत्र | सावित्रीबाई ज्योतिबा राव फुले पूरे देश की महानायिका हैं। उन्होंने सामाजिक समरसता के लिये काम किया। सावित्रीबाई ने अपने जीवन को एक मिशन की तरह से जीया जिसका उद्देश्य था, विधवा विवाह करवाना, छुआछात मिटाना, महिलाओं की मुक्ति और महिलाओं को शिक्षित बनाना। ये विचार मातृभूमि सेवा मिशन संस्थापक डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र ने प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की पुण्यतीथि के अवसर पर आयोजिक कार्यक्रम में व्यक्त किए। इस अवसर पर मातृभूमि शिक्षा मंदिर के विद्यार्थियों द्वारा सावित्रीबाई ज्योतिबा राव फुले को श्रद्धांजलि आर्पित की गई। एवं उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र ने बच्चों से कहा कि सावित्रीबाई फुले 19 वीं सदी में स्त्रियों के अधिकारों, अशिक्षा, सतीप्रथा, बाल विवाह जैसी कुरीतियों पर आवाज उठाने वाली देश की पहली महिला शिक्षिका भारत की महान समाज सुधारक थी।
खबरें और भी हैं...