पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kurukshetra News Haryana News Savitribai Phule Had Done Away With Social Evils In The Society Mp Naib Saini

सावित्रीबाई फुले ने समाज में फैली सामाजिक कुरीतियों को दूर कराया था : सांसद नायब सैनी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सांसद नायब सैनी ने कहा कि सावित्री बाई फुले देश की पहली शिक्षिका थीं। उन्होंने महिला शिक्षा की अलख जगाई। साथ साथ समाज में फैली कुरीतियों को दूर किया। सावित्री बाई फुले ने एक मिशन के रूप में कुरीतियों के जंजाल में फंसे हुए लोगों को जागरूक करने का काम किया। उस समय कठिन परिस्थितियों में समाज को जागृत किया जब लड़कियों की शिक्षा पर एक तरह से पाबंदी थी।

वे शनिवार को सेक्टर 8 स्थित डॉ. अंबेडकर भवन में सावित्री बाई फुले की 123वीं पुण्यतिथि पर बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त अधिकारी डॉ. रामभक्त लांगायन ने की। सांसद सैनी ने कहा कि भारत का इतिहास गौरवशाली रहा है। समय समय पर महापुरुषों ने समाज को आगे बढ़ने का संदेश दिया। सावित्री बाई फुले भी उस समय की एक महान शिक्षिका थीं जिन्होंने समाज को शिक्षित करने का संदेश दिया बल्कि महिलाओं को आगे बढ़ने का संदेश दिया।

प्रदेश सरकार ने पहली बार मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अगुवाई में महापुरुषों की जयंतियां सरकारी स्तर पर मनाने का काम किया है। कहा कि केंद्र सरकार ने 50 करोड़ लोगों के लिए आयुष्मान भारत जैसी महत्वाकांक्षी योजना चलाई है। महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को शिक्षित करें क्योंकि मां की भूमिका बच्चे के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण है।

सैनी ने सांसद कोष से डॉ. बीआर अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी को 11 लाख रुपए अनुदान देने की घोषणा की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि नगर परिषद की चेयरपर्सन उमा सुधा ने कहा कि सावित्री बाई फूले के पदचिन्हों पर चलकर समाज को मजबूत करें।

अंजुम व शिवाली सम्मानित. मौके पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं डॉ. अंजुम नरवाल, सुनीता फूलिया, तृप्ता कुमारी, डॉ. बिमला गौरी, डॉ. शिवाली व निर्मला देवी को सांसद नायब सैनी ने शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। डॉ. रामभक्त लांगयान ने अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर डॉ. अजमेर सिंह, डॉ. सीआर जिलोवा, पूर्व मंत्री एलएल रंगा, पूर्व विधायक जोगी राम, श्याम लाल, कृष्ण चंद रंगा, हरि सिंह तंवर, एसपी सिरोहा, जगदीश सोहिल, जिले सिंह, लख्मी चंद, राजेश बीरबल, डॉ. प्रदीप रंगा, एमएस डॉ. लज्जा राम व रामकुमार रंबा आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...