- Hindi News
- National
- Sonipat News Haryana News Say No To Drugs That Will Run Against Drugs In Colleges
कॉलेजों में नशे के खिलाफ चलेगी ड्रग्स को कहिए ना मुहिम
नशे को लेकर जागरूकता में अब कॉलेज विद्यार्थी आगे आएंगे। वे अपने कैंपस के साथ ही आस-पड़ोस में नशे को लेकर अभियान चलाएंगे। यूजीसी की ओर से इस बाबत कॉलेजों को दिए निर्देश के तहत शहर के कॉलेज अपनी योजना बनाने में जुट गए हैं। इस मुहिम में शहर के सरकारी व गैर सरकारी दोनों ही कॉलेज शामिल होंगे। नशे के खिलाफ इस मुहिम को ड्रग्स को कहिए न का नाम दिया गया है। हालांकि इस मुहिम सिर्फ उच्चतर शिक्षा विभाग एवं कॉलेजों की ही अकेले नहीं होंगे बल्कि छात्रों की मदद स्वास्थ्य संगठन, नारकोटिक्स ब्यूरो और स्वयं सेवी संगठन भी करेंगे।
अप्रैल से शुरू हो जाएगी गतिविधियां : मुहिम को संचालित करने के लिए अगले सप्ताह से ही कॉलेजों की ओर से कार्य योजना बनाने पर काम शुरू होगा। कॉलेज अपने स्तर पर किस प्रकार की गतिविधि संचालित कर सकता है।
इस मुहिम से छात्रों को नशे से दूर करने का प्रयास किया जाएगा। कम उम्र में ही छात्रों को नशे की लत पड़ रही है। ऐसे में यह जरुरी है कि छात्रों को इससे दूर रखा जाए। हमारा प्रयास रहेगा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को अवेयर किया जाए। छात्राएं अपने घरों में जाकर परिजनों को भी इसके लिए जागरूक करेगी।
-सुनील पंवार, प्रवक्ता, राजकीय महिला महाविद्यालय।