- Hindi News
- National
- Karnal News Haryana News Scavengers Protest Against Corporation Over Salary
सफाई कर्मियों ने वेतन को लेकर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन
नगर पालिका कर्मचारी संघ से जुड़े सफाई कर्मचारियों ने वेतन को लेक नगर निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता वीरभान बिडलान ने की व संचालन राजकुमार रंबा ने किया।
प्रदेश सचिव शारदा ने कहा कि निगम अकाउंटेंट के कर्मचारी ठेकेदारों को बिल को तो जल्दी से पास करवाने के लिए खुद ही ज्वाइंट कमिश्नर के पास पहुंच जाते हैं। साइन कराने के लिए निगम प्रशासन में जो डीडी डिपार्टमेंट बैठा हुआ है। इसमें भी यह अलग-अलग और ऑब्जेक्शन लगाकर सफाई कर्मचारियों की तनख्वाह रोकने का काम करते हैं। जबकि ठेकेदार की किसी भी फाइल को नहीं रोकते। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश संगठनकर्ता अशोक प्रोचा खुद जाकर नगर पालिका कर्मचारी संघ से जुड़े सफाई कर्मचारियों की तनख्वाह पर जॉइंट कमिश्नर कुरुक्षेत्र में जाकर साइन कराकर लेकर आए हैं। संघ की मांग है कि अगर समय रहते निगम प्रशासन ने अपनी इन कमियों को दूर नहीं किया तो आगे आने वाली 7 तारीख को अगर वेतन नहीं दिया गया तो 8 अप्रैल को सभी सफाई कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे।