पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhiwani News Haryana News Scheduled Caste Class A Will Get Opportunity To Get Higher Education

अनुसूचित जाति वर्ग ए को मिलेगा उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भिवानी | प्रदेश सरकार द्वारा एससी ए वर्ग लागू करने से अनुसूचित जाति वर्ग ए के बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का विशेष अवसर मिलेगा। इससे वे उच्च पदों पर भर्ती हो कर समाज व प्रदेश का नाम रोशन कर सकेंगे। यह बात एक निजी रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एससी ए वर्ग के जिला प्रधान रणधीर सिंह निनाणिया ने कही तथा प्रदेश सरकार का समाज की तरफ से आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने जींद रैली के दौरान एससी ए वर्ग बहाल करने की जो घोषणा की थी उसे पूरा करके अनुसूचित जाति वर्ग ए के लोगों का मन मोह लिया है। एससी ए वर्ग के प्रदेश महासचिव अजीत बड़ेसरा ने बताया कि जिस प्रकार से लगातार 14 वर्षों से एससी ए वर्ग को बहाल करने के लिए 42 जातियों के लोग धरनों व प्रदर्शनों के माध्यम से जो संघर्ष कर रहे थे वह वर्तमान सरकार ने आधा अधिकार दिया है उन्होंने सरकार से मांग करते हुए इस वर्गीकरण को पूर्ण रूप से लागू करने की मांग की साथ ही एससी ए वर्ग के सभी विधायकों, मंत्रियों व सांसदों का आभार जताया। उन्होंने पूर्व मंत्री गीता भुक्कल द्वारा विरोध करने पर निंदा की। उन्होंने बताया कि एससी ए ब्लॉक के लोगों द्वारा रैली कर मुख्यमंत्री मनोहरलाल व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर साधुराम पचेरवाल, उमेश खटिक, माईराम खटिक, विरेन्द्र बापोड़ा, अनिल डाबला, भगवानदास कालिया, अनिल पेंटर, शिवकुमार बोस, सुधीर खनगवाल एडवोकेट, जोरावर सिवान, दीपक कुमार आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...