पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sonipat News Haryana News School Closed Till 31 Examinations Will Be Held Only Flu Opd Made Near Mortuary In Civil Hospital

स्कूल 31 तक बंद, सिर्फ होंगी परीक्षाएं, सिविल अस्पताल में शवगृह के पास बनाई फ्लू ओपीडी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोराेना वायरस से बचाव व इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में अब अलग से मोरचरी के पास विश्राम गृह में फ्लू ओपीडी बनाई। वायरस का प्रभाव बढ़ने की संभावना में 4 प्रमुख जगह तय कर 230 बेड के आइसोलेशन वार्ड बनाने प्रस्तावित किए। हर निजी अस्पताल में भी आईसोलेशन वार्ड होगा। शहर में 10 मेडिकल स्टोर तय किए हैं जहां 10 रुपए में मास्क उपलब्ध होगा। शिक्षा विभाग ने जिले में सभी स्कूलाें की 31 मार्च तक स्कूलों की छुट्टी कर दी है। स्कूलाें में सिर्फ परीक्षाएं ही हाेंगी। डीसी डॉ. अंशज सिंह, सिविल सर्जन डॉ. बीके राजौरा व स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम ने प्रेसवार्ता भी की। वहीं खानपुर पीजीआई में कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज भर्ती हुआ है जोकि नेवी में कार्यरत है और हाल ही में इरान की राजधानी तेहरान से लौटा है। मास्क की कालाबाजारी न करें, यदि ऐसा करते हुए कोई मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी।

हर निजी अस्पताल में आईसोलेशन वार्ड होगा, अाेपीडी एक डाॅक्टर व फार्मासिस्ट रहेगा

सुझाव : {दिल्ली एयरपोर्ट सहित अन्य जगह पर ट्रेवल करने वाले लोग जिन्हें खांसी, जुकाम, बुखार है भीड़ वाली जगह पर न जाएं। {मास्क तभी पहने जब ग्रुप में या पब्लिक प्लेस में जाना हो। ए-95 मास्क तभी पहने जब कोरोना की संभावना है, फिलहाल साधारण मास्क लगाएं। {जरूरी जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग की हेल्पलाइन-01302231932 पर सूचना दें।

विभाग की तैयारी : इन चार जगहों पर लगेंगे 230 बेड


{राई रेस्ट हाउस में 37 कमरे, यहां 70 बेड लगाए जाएंगे।

{सीएचसी बडख़ालसा यहां 5 वार्ड में 30 बेड लगाए जाएंगे।

{एसआरएम अस्पताल राजीव गांधी एजुकेशन सिटी यहां 80 बेड लगाए जाएंगे।

{भगवानदास अस्पताल में 50 बेड लगाए जाएंगे।

संभावित मरीज की फाइनल टेस्ट रिपोर्ट को पुणे लैब में भेजा जाएगा

कोरोना वायरस के लक्षण जुकाम, खांसी, बदन टूटना, बुखार होना, गला खराब होना है। इस तरह के लक्षण मौसम बदलने पर अकसर हर किसी में हो जाते हैं, यह कोरोना वायरस नहीं है। चिकित्सक इसकी जांच करेंगे, इसके बाद टीएसआर टेस्ट खानपुर स्थित बीपीएस मेडिकल काॅलेज में करवाया जाएगा। यहां टेस्ट होने पर यदि कोरोना की संभावना लगती है तो फाइनल टेस्ट के लिए सैंपल पुणे लैब भेजा जाएगा। यहीं से पता चलेगा कि कोरोना है या नहीं।

इन 10 स्थानों पर ‌~10 में 3 लेयर वाला मास्क मिलेगा


{ओम फार्मा काठ मंडी

{गुडलक मेडिकल स्टोर राठधना रोड

{न्यू गुप्ता मेडिसिन सेंटर सिविल अस्पताल

{सात्विक मेडिकोज गीता भवन

{सतीजा मेडिकल स्टोर गोहाना चौक

{दुर्गा मेडिकल हॉल रेलवे रोड

{हंस मेडिकेयर सेक्टर-14

{अत्री मेडिकोज सब्जी मंडी

{गोयल मेडिकोज मुरथल चौक

{जयश्री हेल्थकेयर अग्रसेन चौक

{राज मेडिकोज गुरुद्वारा रोड

{ईश्वर मेडिकल स्टोर पोस्ट ऑफिस माॅडल टाउन

यदि इन स्थानों पर निर्धारित दर से अधिक शुल्क में मास्क दिया जाता है तो इससे संबंधित शिकायत के लिए मो. नंबर-7056875511 पर संपर्क कर शिकायत करें। यहां से तय मूल्य पर सेनेटाइजर भी खरीद सकते हैं।

कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज भर्ती, ईरान से लौटा था

गोहाना | बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां में शुक्रवार दोपहर बाद कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज भर्ती किया है। डॉक्टरों ने मरीज को अपनी निगरानी में आइसोलेशन वार्ड में रखा हुआ है। मरीज नेवी में कार्यरत हैं और कुछ दिन पहले ही ईरान में गया हुआ था। गोहाना निवासी नेवी के जवान को खांसी व बुखार था। इसकी जांच के लिए शुक्रवार दोपहर बाद महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां में गया था। जांच के दौरान डॉक्टर से उससे जानकारी जुटाई। इस दौरान उसने बताया कि वह नेवी में कार्यरत है। वह ईरान में गया हुआ था। वहां से चार-पांच दिन पहले ही आया था। वहां से आने के बाद उसकी तबीयत अधिक खराब हो गई। जैसे ही डॉक्टरों को पता चला कि वह ईरान की राजधानी तेहरान में रहकर आया है और जो लक्षण वह बता रहा है वे कोरोना वायरस के है। डॉक्टरों ने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करके इलाज शुरू कर दिया। डॉक्टरों ने मरीज के परिजनों को इसके बारे में सूचित किया। डॉक्टरों का कहना है कि यदि इससे पहले मरीज का किसी भी अस्पताल में जांच या इलाज कराया गया है तो उसकी रिपोर्ट भी मंगाई गई हैं। वहीं कोरोना वायरस की जांच के लिए मेडिकल कॉलेज में किट भेजी गई हैं। शनिवार शाम तक रिपोर्ट आ जाएगी।


जल्द किया जाएगा खुलासा

एटीएम कार्ड बदलकर नकदी निकालने की शिकायत मिली है। शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर दी है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान का प्रयास जारी है। जल्दी ही सुराग लगाकर मामले का खुलासा किया जाएगा। रमेश कुमार, जांच अधिकारी, सिविल लाइन थाना।

लैब शुरू होने से मरीजों को होगा यह लाभ


मरीजों के एंजियोप्लास्टी पर ही करीब 60 हजार बचेंगे। हरियाणा में हिसार, फरीदाबाद, पंचकुला, गुड़गांव में हार्ट सेंटर स्थापित हो चुके हैं। परंतु सोनीपत में हार्ट सेंटर नहीं है। एक अधिकारी ने कहा एंजियोप्लास्टी रियायती दर पर 60290 रुपए में की जा रही है। जबकि प्राइवेट नर्सिंग होम पर इसके एक लाख 40 हजार रुपए से एक लाख 60 हजार रुपए मरीजों पर चार्ज किए जाते हैं। इसी तरह से एंजियोग्राफी रियायती दर पर 2500 रुपए में की जा रही है। जबकि निजी नर्सिंग होम पर इसके 3500 रुपए चार्ज किए जाते हैं।


कैथ लैब की प्लानिंग नवंबर 2018 से अधर में, डिमांड को मंजूरी तो मिली, लेकिन अभी तक नहीं हो सका एमओयू

भास्कर न्यूज | सोनीपत

नागरिक अस्पताल में हार्ट के मरीजों के लिए रियायती दर पर इलाज दिलाने की योजना 16 महीने बीत जाने के बाद भी सिरे नहीं चढ़ पाई है। नवंबर 2018 में कैथ लैब के लिए विजिट तो हुआ, परंतु अब यह प्लानिंग फाइलों में ही चल रही है। जो डिमांड सिविल सर्जन के पास कुछ समय पहले आई थी, उसे हां कर दिया गया है। परंतु कैथ लैब पीपीपी मोड में बनी है, इसलिए कंपनी के साथ एमओयू अभी तक नहीं हो पाया है। जब तक एमओयू नहीं होगा, कंपनी ग्राउंड स्तर पर काम नहीं करेगी। ऐसे में हार्ट के मरीजों को इस सुविधा के लिए फिलहाल और इंतजार करना पड़ेगा।

मेडिट्रेना कंपनी के सीओ अर्थात चीफ आपरेटिंग व कंपनी के हरियाणा हेड ने सोनीपत नागरिक अस्पताल का 22 नवंबर 2018 को विजिट किया था। विजीट कर जगह भी देखी थी और जल्दी ही हार्ट सेंटर बनाने की बात कही गई थी। परंतु इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। विजिट के दौरान हार्ट सेंटर के लिए नागरिक अस्पताल में वीडियोग्राफी भी की थी। कैथ लैब में 36 बेड की सुविधा देने की बात कही थी। इसके साथ ही कहा था कि हार्ट सेंटर पर करीब 10 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इसमें करीब 5 करोड की तो मशीनें होंगी।

घर में घुसकर की तोड़फोड़ व महिला से मारपीट, केस दर्ज

गन्नौर | घसौली गांव की एक महिला ने गांव के कुछ नामजद युवकों पर घर में घुसकर तोड़फोड़ करने के साथ ही मारपीट कर जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाते हुए बड़ी थाना पुलिस में लिखित िशकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की हैं।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में महिला ने बताया कि बीते 5 मार्च को रात करीब सवा 8 बजे घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव के नामजद नीरज, सौरभ, गौरव, आशीष, अजय, अरुण उसके घर में घुस गए, इनमें से ज्यादातर नशे की हालात में थे। आरोपी घर में तोड़फोड़ करने लगे, विरोध करने पर आरोपी नीरज व आशीष ने उसे पकड़कर मारपीट करने लगे। बीच-बचाव को आए जेठ के लड़के जयकंवार उस पर भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर घसौली गांव के नामजद आरोपी नीरज, सौरभ, गौरव, आशीष, अजय, अरुण समेत अन्य के खिलाफ एससी एसटी समेत अन्य विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

बहालगढ़ में दस एकड़ में विकसित की जा रही थी अवैध काॅलाेनी, डीटीपी की टीम ने उखाड़ी नींव

भास्कर न्यूज | राई

बहालगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर मनमर्जी से खेती की जमीन पर अवैध कॉलोनी विकसित कर रहे हैं। वे सरकार व नगर योजनाकार विभाग के कानून को ठेंगा दिखा रहे हैं। इसी वजह से नगर योजनाकार विभाग की टीम को तीसरी बार अवैध कॉलोनी पर जेसीबी चलानी पड़ी है। शुक्रवार को जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने तीन कंपनियों की जमीन पर बसाई जा रही अवैध कॉलोनी की डीपीसी व सड़क तोड़ दी।

डीसी डॉ. अशंज सिंह ने जिला नगर योजनाकार अरविंद्र ढुल को आदेश दिया कि सभी अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पहले सभी अवैध कॉलोनी विकसित करने वालों को नोटिस दिए गए। जब नोटिस के बावजूद प्लॉट विकसित करने का सिलसिला जारी रहा तो टीम जेसीबी लेकर पहुंची। यहां टीम ने 10 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही तीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। विभाग की तरफ से साढ़े तीन घंटे चली कार्रवाई के दौरान करीब 43 डीपीसी, 15 बाउंड्री वॉल तोड़ने के साथ ही 7 सड़क भी उखाड़ दी गई।

अगले सप्ताह होगी कच्चे क्वार्टर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

भास्कर न्यूज | सोनीपत

शहर के मुख्य बाजार कच्चे क्वार्टर में अतिक्रमण सहित शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर अगले सप्ताह में कार्रवाई होगी। डीसी डॉ. अंशज सिंह ने कहा कि शहर में अतिक्रमण को लेकर नगर निगम तैयारी कर रहा है। फाेर्स की उपलब्धता के साथ जल्द ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ ही शहर में पार्किंग जोन बनाने के लिए भी अलग-अलग एरिया में जगह की तलाश की जा रही है। नगर निगम के रेलवे रोड स्थित कार्यालय के शिफ्ट होने के बाद यहां भी पार्किंग बनाने का प्रपोजल बनाया जाएगा।

डीसी डॉ. अंशज सिह ने पत्रकारवार्ता में बताया कि अतिक्रमण से सड़कें तंग हैं। कच्चे क्वार्टर जैसे क्षेत्र में तो हालात और चिंतनीय बताए गए हैं। दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस भी दिए गए हैं। अतिक्रमण नहीं हटने की सूरत में कार्रवाई होगी। शहर में बस स्टैंड के पास वक्फ बोर्ड की जमीन को पार्किंग के लिए नगर निगम ने लीज पर लिया है। लेकिन सिर्फ इससे बात नहीं बनेगी। शहर के अलग-अलग क्षेत्र में पार्किंग की जगह तलाशी जा रही हैं। ताकि भविष्य में व्यवस्था बेहतर हो सके। उन्होंने कहा कि आईआईआईटी की जमीन की सेल डीड होनी है। इसको लेकर सरकार से सुझाव मांगा गया है। दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर भी निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

जानिए... जरूरी जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 01302231932 पर करें संपर्क

कोरोना वायरस का असर

नाॅर्मल खांसी-जुकाम नहीं कोरोना वायरस, टीसीआर टेस्ट के बाद होगी पुष्टि, खानपुर पीजीआई में एक संदिग्ध मरीज भर्ती

एटीएम कार्ड बदल खाते से 12100 रुपए निकाले

फ्लू अाेपीडी में डाॅक्टर व फार्मासिस्ट रहेगा : डाॅक्टर अादर्श ने कहा कि फ्लू अाेपीडी एक डाॅक्टर व फार्मासिस्ट रहेगा। मरीजाें काे दवा भी यहीं मिलेगी। कुछ मरीज खुद को कोरोना वायरस से पीड़ित बताकर टेस्ट करने के लिए कह रहे हैं। इनको देखकर समझाया गया है कि कोरोना वायरस नहीं है। जनता से अपील है भ्रम में न पड़े।

यह निगरानी रखी जाएगी : {इलाज कर रहे किसी कर्मचारी को कोरोना वायरस तो नहीं, इसकी लगातार निगरानी रखी जाएगी, ताकि बचाव हो सके। {चीन सहित 11 देशों से आने वाले लोगों को अलग-अलग रखा जाएगा। {नॉर्मल खासी, जुकाम वायरस नहीं है। व्यक्ति किसी बाहर से आने वाले या पीड़ित के संपर्क में न आया हो। {टीसीआर टेस्ट लेकर खानपुर भेजा जाएगा। वहां दो दिन में रिपोर्ट संदिग्ध आती है तो पुष्टि के लिए पुणे लैब सैंपल भेजेंगे।

दवाअाें की कमी नहीं, पांच हजार सिरप

नागरिक अस्पताल में दवाओं की कमी नहीं है। दवाओं की पूरी खेप शुक्रवार को अस्पताल में पहुंच चूकी है। इसके साथ जानकारी दी गई कि अस्पताल में खांसी के करीब 5 हजार सिरप हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने यह डिमांड भी भेजी

{ट्रिपल लेयर मास्क 30000 हजार मांगे हैं।

{एन-95 मास्क 10000 मांगे हैं।

{पीपीई किट-550 मांगी हैं। {हैड सेंनेटाइजर 550

{ग्लव्ज 30000 हजार मांगे हैं।

{वीटीएम 550 मांगी हैं {लयसोल 700 एलटीएस

{सोडियम सोलुशन {1000 किलोग्राम

शुक्रवार दोपहर बाद एक मरीज जांच कराने के लिए ओपीडी में आया था। जो लक्षण बताएं वे कोरोना वायरस के हैं। उसे कॉलेज में बनाए आइसोलेशन वार्ड में डॉक्टरों की निगरानी में रखा हुआ है। डॉ. रेनु गर्ग, डायरेक्टर, महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां।

सोनीपत. कोरोना वायर से बचाव के लिए फ्लू ओपीडी में आई दवाइयां व अन्य किट।

सोनीपत | शहर के एटीएम बूथ में झांसा देकर कार्ड बदलने व इसके बाद खाते से रकम निकालने वाला गैंग सक्रिय हो गया है। इस गैंग ने दो माह के अंदर सोनीपत में चौथी वारदात की है। आरोपियों ने इस बार थाना खुर्द के युवक के साथ धोखाधड़ी की।

नवीन गांव थाना खुर्द ने सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह गुरूवार को सोनीपत आया था। सेक्टर-14 स्थित यूनियन बैंक के एटीएम पर पैसे निकालने लगा। बूथ में पहले से दो युवकों ने उसे झांसे में लेकर एटीएम कार्ड बदल लिया। उसका एटीएम कार्ड आईसीआईसीआई बैंक का था। जिस पर उसने एटीएम लेकर अपने पास रख लिया। वह एटीएम से निकलकर चला गया। करीब 10 मिनट बाद उसके पास मैसेज आया कि बैंक खाते से 10000 रुपए की नकदी निकाल ली गई। कुछ देर बाद ही 2100 रुपए निकाले गए।

हार्ट सेंटर के लिए फिलहाल एमओयू नहीं हुआ है। इसके लिए उनसे पूछा गया था कि कैथ लैब की जरूरत है या नहीं। उन्होंने डिमांड को हां कर दिया था। जिससे मंजूरी भी मिल गई।
-डॉ. बीके राजौरा, सिविल सर्जन।

बढ़ रहे हार्ट के रोगी : सोनीपत में हार्ट के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही। एक डॉक्टर ने अनुमान लगाते हुए कहा कि हर महीने सोनीपत में 130 से 140 एंजियोप्लास्टी हो रही है। इसके साथ अन्य टैस्ट के लिए भी सैकड़ों मरीज पहुंच रहे हैं।

राई. पुलिस बल के साथ पहुंची डीटीपी की टीम।

सोनीपत. प्रेसवार्ता में जानकारी देते डीसी डॉ. अंशज सिंह।

पानीपत | शनिवार 14 मार्च, 2020
खबरें और भी हैं...