पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Karnal News Haryana News Schools Will Have To Do The Practical And Internal Examination Marks From 11 To 13 March Online Upload

स्कूलों को 11 से 13 मार्च तक प्रायोगिक व आंतरिक परीक्षा के अंक करने होंगे ऑनलाइन अपलोड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

करनाल | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा मार्च-2020 नियमित विषय के लिए बाह्य प्रायोगिक एवं आंतरिक प्रायोगिक परीक्षा के अंक ऑनलाइन भरने के लिए स्कूलों को 11 से 13 मार्च तक एक अवसर और दिया गया है। जो पहले फरवरी के माह में दिया गया था, सभी स्कूलों से प्रायोगिक परीक्षा के अंक ऑनलाइन अपलाेड नहीं किए गए थे। लेकिन परीक्षा के बाद समय अनुसार विद्यार्थियों के परिणाम आ सके, इसके लिए बोर्ड की ओर से स्कूलों को निर्धारित तिथि में इन्हें अपलोड करने के आदेश दिए हैं। निर्धारित तिथि के बाद बोर्ड सख्त कार्रवाई करते हुए प्रायोगिक परीक्षा के अंक मूल रिकाॅर्ड प्रस्तुत करते हुए ऑफलाइन 500 रुपए प्रति परीक्षार्थी एवं अधिकतम 5000 रुपए जुर्माने सहित लेगा।

स्कूल प्रयोगिक परीक्षा के अंक अपलोड को जांच लें : डीईओ रविंद्र चौधरी ने बताया कि जिन विद्यालयों द्वारा बाह्य एवं आंतरिक प्रायोगिक परीक्षा के अंक अपलोड कर दिए गए हैं। वह बोर्ड वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए पोर्टल पर जांच कर सकते हैं यदि उनके द्वारा अंकों में कोई शुद्धि करवाई जानी हैं, तो वे बोर्ड कार्यालय में रिकाॅर्ड सहित आकर निवेदन करें। सभी विद्यालय मुखिया यह सुनिश्चित करें कि ऑनलाइन अंक अपलोड करने का कार्य चल रही लिखित परीक्षा के समय 12:30 बजे से 03:30 बजे तक न करें।
खबरें और भी हैं...