- Hindi News
- National
- Bhiwani News Haryana News Scientific Clues Found By Police In Relation To The Robbery Masked
डकैती करने वाले नकाबपोशों के संबंध में पुलिस को मिले साइंटिफिक सुराग
गांव चांग स्थित पीएनबी बैंक शाखा डकैती प्रकरण में पुलिस को साइंटिफिक सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस के अनुसार डकैती के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जानिए... ये पूरा मामला : छह फरवरी को गांव चांग स्थित पीएनबी शाखा में सुबह 11:25 बजे पांच नकाबपोश पिस्तौल लेकर बैंक में घुसे और लगभग 11 मिनट में बैंक से लगभग 14 लाख 20 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए थे। सबसे पहले बदमाशों ने बैंक के सिक्योरिटी गार्ड बलवान सिंह को काबू किया था और उस के पैर पर गोली चलाई। फिर बदमाशों ने उपभोक्ताओं को पिस्तौल दिखाते हुए बैंक के अंदर ही एक तरफ कर दिया। गेट पर खड़े बदमाश ने किसी को अंदर से बाहर व बाहर वालों को अंदर नहीं जाने दिया। इसके बाद बदमा कैशियर के पास पहुंचे और सिर पर पिस्तौल तान कर काउंटर से कैश उठाकर ले गए थे। नकाबपोश बदमाश 11 बजकर 14 मिनट पर बैंक में आए और 11 बजकर 25 मिनट पर वापस अपनी दो बाइकों पर बैठकर फरार हो गए थे। पुलिस की नौ टीमें सवा महीने से संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं। संभावना जताई जा रही हैं बैंक में डकैती की वारदात को अंजाम देने आसपास के युवक ही हैं।
पुलिस ने आरोपियों की तलाश में चांग, सैय व आसपास के गांवों में 50 से अधिक संभावित स्थानों पर दबिश दी। इसके अलावा पुलिस उत्तर प्रदेश व दिल्ली तक भी पहुंची लेकिन आरोपियों को सुराग नहीं लगाई थी।
पुलिस को अब आरोपियों के बारे में कुछ साइंटिफिक सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस अब आरोपियों के फिंगर प्रिंट, बॉडी लैंग्वेज आदि साइंटिफिक सुराग के सहारे आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इस संबंध में एसपी संगीता कालिया ने बताया कि डकैतों के बारे कुछ साइंटिफिक सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस उन्हीं सुरागों पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।