पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Karnal News Haryana News Scooter Rider Picks Up Maiden39s Bag And Rides Bike

स्कूटी सवार युवती का बैग उठाकर रफूचक्कर हो गया बाइक सवार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के दयाल सिंह काॅलेज के पास एक स्कूटी सवार युवती का बैग लेकर बाइक सवार फरार हो गया। बाइक का नंबर नोट करके पुलिस को दे दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है।

शहर में स्नैचिंग की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। आजाद नगर की किरण बाला ने शिकायत दी कि वह अपने कार्यालय से लगभग 8:30 बजे अपने घर के लिए चली थी। 8:40 बजे दयाल सिंह काॅलेज के नजदीक पहुंची तो एक बाइक सवार उसकी स्कूटी के सामने आ गया। अपनी स्कूटी को ब्रेक लगाकर रोक लिया तो उसी समय बाइक सवार ने उसकी स्कूटी में रखा हुआ बैग उठाकर भाग गया। इसमें 3500 रुपए, 2 एटीएम, पैन कार्ड, आधार कार्ड, आरसी सहित अन्य कागजात थे। जो देखने पर मोटरसाइकिल का नंबर पुलिस को बताया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बाइक चालक पर केस दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...