पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sonipat News Haryana News Scooty Presented To The Olympic Qualifying Wrestler

ओलिंपिक क्वालीफाई करने वाली पहलवान काे स्कूटी भेंट की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अाेलिंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली महिला पहलवान सोनम मलिक को हर तरफ से सराहना मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मन्नत ग्रुप चेयरमैन व समाजसेवी देवेन्द्र कादियान ने सोनम को स्कूटी भेंट करके उसके सुनहरे भविष्य की कामना की।

कोच अजमेर मलिक ने बताया कि 2017 में अभ्यास करने के दौरान साेनम काे चोट आई। वह दर्द की शिकायत करने कि उसका हाथ काम नहीं कर रहा। चिकित्सक ने कहा कि सोनम मलिक पैरालाइज है। उसे कुश्ती के रण में उतारा तो उसका पूरा शरीर पैरालाइज हो सकता है। लेकिन सोनम मलिक ने हिम्मत न हारते हुए कुश्ती के क्षेत्र में 6 माह बाद फिर कदम रखा। अाैर 2018 में वर्ल्ड कैडेट कुश्ती में कांस्य ताे 2019 में स्वर्ण पदक जीतकर सभी को चौंका दिया।

सोनीपत. पहलवान सोनम को स्कूटी भेंट करते देवेन्द्र कादियान।
खबरें और भी हैं...