कार की टक्कर से स्कूटी सवार बुजुर्ग की गई जान
शहर के सफीदों रोड पर दालमवाला अस्पताल के पास एक कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी चालक बुजुर्ग की मौत हो गई। शहर थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
शुक्रवार शाम को सुभाष नगर निवासी 74 वर्षीय मा. दयाल सिंह जो कि मानव कल्याण संघ में कैशियर के रूप में कार्य कर रहा था। शाम को वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर घर से मानव कल्याण संघ आश्रम में जा रहा था तो दालमवाला अस्पताल के पास एक कार ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
दालमवाला अस्पताल के पास हुआ हादसा