- Hindi News
- National
- Bahadurgarh News Haryana News Scorching Baby Dies After Two Days Of Hot Water
गर्म पानी से झुलसी बच्ची की दो दिन बाद मौत
आर्य नगर में नहाने के लिए किए गर्म पानी के गिरने से भाई-बहन झुलस गए थे। पीजीअाई रोहतक में इलाज के दौरान बहन की गुरुवार शाम को मौत हो गई। बेटी सुधा को खोने के बाद पिता मंगलराम की हालत खराब है। डेढ़ साल की बेटी को खोने की खबर लगते ही परिवार के लोग भी रोहतक पीजीअाई पहुंच गए। बुधवार को परिजनों की मदद से दोनों को उपचार के लिए शहर के बहादुरगढ़ ट्रामा सेंटर में लाया गया था, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया था। मंगलराम ने बताया कि बुधवार की सुबह उसकी प|ी गर्म पानी का पतीला लेकर बाथरूम की तरफ जा रही थी। इसी बीच वहां खेल रहे बच्चे का हाथ पतीले से लग गया। जिससे गर्म पानी का पतीला नीचे गिर गया। उबलता पानी नीचे गिरने से वहां खेल रहे 8 वर्षीय देवेंद्र व डेढ वर्षीय सुधा बुरी तरह से झुलस गई। परिजनों ने तुरंत उन्हें संभाला और उपचार के लिए शहर के ट्रामा सेंटर में लाया गया, जहां चिकित्सक ने दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया था।
अभी तो सुधा चलना सीखी थी
रोते हुए मंगलराम ने बताया कि कुछ नहीं यह केवल गरीबी की मार है। मेरी गरीबी की मार मेरी बेटी पर पड़ी है। वह मलबा ढोने का काम करता है। यदि वह भी थोड़ा भी अमीर होता तो घर में गीजर लगवा लेता। बच्चों के लिए बार-बार पानी गर्म करके नहीं लाना पड़ता। मेरी गुड़िया चली गई वह तो अभी अपने पांव पर चलना ही सीखी थी। उसे चलता देख पूरा परिवार खुश होता था। पर वह अभी से भगवान के घर चली जाएगी यह नहीं सोचा था।
पिता मजदूरी का काम करता है
मंगलराम ने बताया कि बेटा देवेंद्र खाना खा रहा था व बेटी जो अभी चलना सीखी थी वह धीरे-धीरे चलती थी। वह मजदूरी का काम करता है। बच्चों की मां सुनीता चाहती थी कि दोनों बच्चे गर्म पानी से ही नहाए इस कारण पानी को बर्तन में गर्म करके ले जा रही थी कि सुधा धीरे-धीरे चलते हुई अचानक अपनी मां के पीछे पहुंच गई व अपने छोटे-छोटे हाथों से मां के पांव को पकड़ने का प्रयास किया। मां ने सोचा कि कोई कीड़ा या जानवर पांव पर गिरा है। इस दहशत में वह पीछे मुड़ी तो अचानक बर्तन हाथ से छूट गया। पानी सीधे सुधा पर गिर गया व साथ बैठकर खाना खा रहा देवेंद्र भी गर्म पानी की चपेट में अा गया। दोनों बच्चों को रोहतक ले गए थे। जिनमें से बेटी की अाज शाम को मौत हो गई।
भास्कर फॉलोअप**
12 मार्च को प्रकाशित खबर।