- Hindi News
- National
- Kurukshetra News Haryana News Scst Act Was Also Imposed On Judo Coaches Who Indulge In Obscene Acts
अश्लील हरकत करने वाले जूडो कोच पर एससीएसटी एक्ट भी लगा
महिला खिलाड़ियाें से अश्लील हरकतें करने के आरोपी जूडो कोच के खिलाफ पुलिस ने अब एससीएसटी एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया है। वहीं उसका मोबाइल भी अपने कब्जे में लिया है। आरोपी कोच को अदालत ने आगामी कार्रवाई तक ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा है। बताया जाता है कि पीड़ित लड़कियों में एक छात्रा एससी वर्ग से भी है। एफआईआर में शिकायतकर्ता की तरफ से 5 उन लड़कियों के बारे में भी बताया गया है, जिन्हें कोच कथित तौर पर ब्लैकमेल कर रहा था। आरोप है कि कोच ने अश्लील वीडियो व फोटो उतारे हुए थे जिन्हें दिखाकर वह जूडो खिलाड़ियाें को ब्लैकमेल कर रहा था। बता दें कि शाहाबाद की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि उसकी बेटी रामप्रसाद डीएवी स्कूल में पढ़ती है। स्कूल में वह जूडो कोच गुरमेल सिंह से कोचिंग ले रही थी। कोच उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। उसके मोबाइल पर जब अश्लील मैसेज भेजे तो उसकी हरकतों का खुलासा हुआ। पहले डर के चलते बेटी आपबीती नहीं बता पा रही थी। जब उससे पूछा तो बताया कि कोच काफी समय से कुछ लड़कियों को परेशान कर रहा है। उसने कुछ महिला खिलाड़ियाें की अश्लील फोटो व वीडियो बनाई हुई हैं जिन्हें दिखाकर वह उनके साथ गलत हरकतें कर रहा था। कुछ पूर्व खिलाड़ियाें को भी वह ऐसे ही ब्लैकमेल कर रहा था। पूर्व में उसके खिलाफ शिकायत भी हुई थी लेकिन तब मामले को दबा दिया गया।
अब एससीएसटी एक्ट भी लगाया| गुरुवार को पुलिस ने एससीएसटी एक्ट भी लगाया है। महिला थाना प्रभारी सुनीता रावत के मुताबिक कानूनविदाें से सुझाव के बाद यह एक्ट भी जोड़ा है। आरोपी का मोबाइल फोन पुलिस ने कब्जे में लिया है ताकि उसे लैब में भेज डिलीट हो चुका डाटा रिकवर किया जा सके। लैब रिपोर्ट से इस संबंध में ज्यादा जानकारी मिल सकेगी।
भाई की भूमिका की होगी जांच| इस मामले में हालांकि कोच के भाई गुरवंत के खिलाफ भी धमकाने का आरोप पीड़ित पक्ष ने लगाया है जिस पर पुलिस ने उसे भी नामजद किया है। लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई। जांच अधिकारी सुनीता रावत के मुताबिक गुरवंत की भूमिका की जांच की जा रही है। इसके बाद अगली कार्रवाई होगी। वहीं स्कूल प्रिंसिपल दीप वालिया का कहना है कि पहले इस संबंध में प्रबंधन के समक्ष शिकायत नहीं आई। प्रबंधन सारे मामले की जांच करेगा।