- Hindi News
- National
- Dahina News Haryana News Sdm Gave Instructions To Prepare Report Of Crop Loss Soon
एसडीएम ने फसलों के नुकसान की रिपोर्ट जल्द तैयार करने के दिए निर्देश
नांगलमूंदी | डहीना उप तहसील में सोमवार को एसडीएम रविन्द्र कुमार ने बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम रविन्द्र कुमार ने स्टाफ सदस्यों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में जिस किसी गांव में ओलावृष्टि हुई है, उस गांव की जल्द से जल्द रिपोर्ट तैयार कर अवगत कराए। ताकि हम रिपोर्ट को आगे भेज कर किसानों को मुआवजा राशि दिला सकें। उन्होंने कहा कि हाल ही में क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई है, इसलिए स्टाफ के हर सदस्य का कर्तव्य है कि अपनी ड्यूटी समझ कर कार्य को जल्द से जल्द पूरा करें। कहा कि छुट्टी के दिन भी इस काम को ढीला ना छोड़ें। नायब तहसीलदार अजय कुमार ने कहा कि उनकी टीम पूरी मुस्तैदी के साथ इस कार्य में लगी हुई है और पटवारी गांव-गांव जाकर रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। इस मौके पर क्षेत्र के गिरदावर सतबीर सिंह, समस्त पटवारी, स्टाफ सदस्य मौजूद थे।