एसडीएम ने किया नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण
शाहबाद | एसडीएम डॉ. किरण सिंह ने शुक्रवार को तीन नशा मुक्ति केन्द्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को नशा मुक्ति केन्द्रों को सुचारू रूप से चलाने के लिए कुछ दिशा-निर्देश भी दिए। एसडीएम ने नई रोशनी अमन सिटी पिपली, धर्म नशा मुक्ति केन्द्र पिपली, नई मुस्कान नशा मुक्ति केन्द्र लाडवा का निरीक्षण किया। इस दौरान नशा मुक्ति केन्द्र के सभी दस्तावेजों, हाजिरी रजिस्टर और कक्षों का बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने कहा कि सभी नशा मुक्ति केन्द्रों के संचालकों को राज्य सरकार की हिदायतों की पालना करनी होगी, जो भी संचालक नियमों की अवहेलना करेगा। उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।