पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhiwani News Haryana News Sdm Inspects Examination Centers In Pitaudi Miran And Devrala

एसडीएम ने किया पिटौदी, मिरान और देवराला में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित 10 वीं व 12 वीं की परीक्षाएं करवाई जा रही है। परीक्षाओं को नकल रहित संपन्न करवाने के उद्देश्य से बोर्ड की ओर निरीक्षण दस्तों के अलावा, पुलिस प्रबंधन का सहयोग लिया जा रहा है। बुधवार को जिले में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने गणित विषय की परीक्षा दी।

शहर में बने परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक परीक्षाओं का संचालन किया गया। एक ओर जहां पुलिस के जवान परीक्षा केंद्रों पर तैनात रहे वहीं बाइक राइडर भी बीच-बीच में गश्त करते देखे गए। दूसरी ओर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं को नकल रहित संपन्न करवाने के उद्देश्य से उच्च अधिकारियों द्वारा परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को एसडीएम संदीप कुमार ने गांव पिटौदी, मिरान तथा देवराला में स्थित परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शिक्षा बोर्ड द्वारा विद्यार्थियों की प्रतिभा का मूल्यांकन करने के लिए परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। परीक्षाओं को नकल रहित संचालित करवाना अति आवश्यक है। शिक्षा बोर्ड एवं जिला प्रशासन द्वारा परीक्षाओं को सुचारू ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुख्ता प्रबन्ध किए गए हैैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर जिन अध्यापकों की ड्यूटी लगाई है उनका भी दायित्व बनता है कि वे बोर्ड की परीक्षाओं को नकल रहित संपन्न करवाएं। उन्होंने कहा कि नकल पर अंकुश लगाकर ही हम बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं।

खबरें और भी हैं...