पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एसडीएम ने लिया परीक्षा केंद्र का जायजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं के तहत बुधवार को बारहवीं कक्षा का गणित का पेपर आयोजित हुआ। परीक्षा के दौरान 3 केस बने। बाकी सेंटरों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। बोर्ड की तरफ से आयोजित परीक्षा के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिंघाना में एक केस यूएमसी का बना।

इसी प्रकार से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरवाना-4 और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचाना मंडी-2 में एक-एक केस यूएमसी के बने। बोर्ड सुपरिंटेंडेंट रमेश कुमार ने बताया कि बुधवार को कुल 3 केस बने हैं।

12वीं की गणित की परीक्षा में बने 3 केस

भास्कर न्यूज | उचाना

गीता विद्या मंदिर स्कूल उचाना मंडी में एसडीएम राजेश कोथ ने बने सेंटर का निरीक्षण किया। बुधवार को 12वीं कक्षा का गणित का पेपर था। बिल्डिंग बी-1 ब्लॉक में 32 छात्र, बी-2 ब्लॉक में 25 छात्र परीक्षा दे रहे थे। एसडीएम ने एक-एक विद्यार्थी के रोल नंबर चेक किए ताकि फर्जी छात्र अगर परीक्षा दे रहा तो उसका पता लग सकें। यहां पर दोनों ब्लॉकों में जाकर निरीक्षण किया गया।

एसडीएम ने कहा कि सेंटरों के बाहर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी है ताकि सेंटर के आस-पास निर्धारित की गई दूरी में कोई नकल डालने वाला न पहुंचे। परीक्षा को पूरी तरह से नकल रहित बनाने के लिए प्रशासन लगा हुआ है। किसी भी सूरत में सेंटरों में नकल नहीं चलने दी जाएगी। विद्यार्थियों को भी चाहिए कि वो नकल नहीं बल्कि अकल से नंबर प्राप्त करें। नकल पर निर्भर रहने वाला विद्यार्थी जीवन में तरक्की नहीं कर सकता है।

उचाना. गीता विद्या मंदिर स्कूल उचाना में बने परीक्षा सेंटर का निरीक्षण करते हुए एसडीएम राजेश कोथ।
खबरें और भी हैं...