पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एसई व विधायक ने किया शामलो कलां पंप हाउस का दौरा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बुधवार रात को शामलो कलां गांव एवं इसके आसपास तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि को लेकर गुरुवार को एसई मंगत राम व विधायक अमरजीत ढांडा ने सुंदर ब्रांच पर बने शामलो कलां पंप हाउस का दौरा किया और किसानों को आश्वासन दिया कि जल्द ही पानी की निकासी खेतों से करवा दी जाएगी। एसई ने कहा कि जो क्षेत्र जमीन के लेवल से नीचा है और पानी भरा है उस एरिया में भूमिगत पाइप लाइन बिछा कर ड्रेन, माइनर या सुंदर ब्रांच नहर में गिरा दिया जाएगा। इसके लिए किसान सहमत होने जरूरी हैं। इसके लिए किसान विधायक या एसई से मिल सकते हैं। मसौदा बनाकर मुख्यालय तक भेज दिया जाएगा।

पिछले तीन-चार दिनों से जुलाना क्षेत्र में हो रही बारिश व ओलावृष्टि ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। शामलो कलां, रामकली, गोसाई खेड़ा, खिमाखेड़ी, ढिगाना सहित दर्जनों गांवों में बारिश व ओलावृष्टि से 90 प्रतिशत गेहूं की फसल खराब होने के कगार पर है। खेतों में दो फीट तक पानी भर गया है। गेहूं की फसल पीली पड़ने लगी है। दो तीन दिनों में गेहूं की फसल खराब हो जाएगी। शामलो कलां-पडाना ड्रेन भी पानी से भरी हुई है। गुरुवार को एसई मंगतराम व विधायक ने अधिकारियों के साथ शामलो कलां पंप हाऊस का दौरा किया और जल्द से जल्द पानी निकालने का आश्वासन किसानों को दिया। शामलो कलां की सरपंच स्नेहलता ने कहा कि शामलो कलां गांव में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। अब भी खेतों में एक से लेकर दो फूट तक पानी भरा हुआ है। ड्रेन भी पानी से भरी हुई है।

पानी निकालने का किया जा रहा प्रयास

बरसात का पानी निकालने का प्रयास किया जा रहा है। शामलो कलां पंप हाऊस पर तीन पंप चल रहे हैं। जिन निचले क्षेत्रों में पानी भरा है अगर किसान सहमत हो तो वहां पर अंडर ग्राउंड लाइन दबाकर माइनर, ड्रेन या नहर में डाल दी जाएगी। इसके लिए किसान मिल सकते हैं।
-मंगतराम, एसई, सिंचाई विभाग जींद।

जुलाना. शामलो कलां पंप हाउस पर अधिकारियों से बातचीत करते विधायक अमरजीत ढांडा।
खबरें और भी हैं...