पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rewari News Haryana News Seat Problem Will Reduce In Sainik Express Two Coaches Increased

सैनिक एक्सप्रेस में कम होगी सीट की परेशानी, दो डिब्बे बढ़े

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थर्ड एसी व शयनयान डिब्बों में 136 बर्थ ज्यादा उपलब्ध होंगी


रेलवे प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात के दबाव को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली सराय से जयपुर के बीच चलने वाली सैनिक एक्सप्रेस में डिब्बे बढ़ाए हैं। इनमें 1 थर्ड एसी व 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की स्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ अभय शर्मा के अनुसार गाड़ी संख्या 14021 व 14022 में दिल्ली सराय से 14 मार्च से और जयपुर से 15 मार्च से थर्ड एसी व द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे बढ़ाए जा रहे हैं। इस बढ़ोतरी से इस गाडी के मार्ग के मुख्यतः रेवाड़ी, महेन्द्रगढ, लोहारू, झुन्झुनू, सीकर और अन्य स्टेशनों के यात्रियों को प्रत्येक फेरे में थर्ड एसी श्रेणी की 64 बर्थ व द्वितीय शयनयान श्रेणी की 72 बर्थ अधिक उपलब्ध हो पाएंगी। इसमें कुल 17 डिब्बे होंगे।

खबरें और भी हैं...