दुकानों के सामने रखा सामान किया जब्त
घरौंडा. अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान ट्राॅली में सामान डालते कर्मी।
घरौंडा | अतिक्रमण के खिलाफ नगरपालिका ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया और दुकानों के सामने रखा सामान जब्त कर लिया। नपा की इस कार्रवाई का दुकानदारों ने विरोध किया। इसके कारण दुकानदारों और नपा अधिकारियों के बीच नोक-झोंक भी हुई। नगरपालिका अधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमणकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
नगरपालिका ने फुटपाथ पर अतिक्रमणकारियों को दो दिन का समय दिया है। गुरुवार को नगरपालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा की अगुवाई में अराईपुरा रोड से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हुआ। पुलिस की मौजूदगी में कर्मचारियों ने दुकानों के सामने रखे सामान को उठाना शुरू कर दिया। कई बार दुकानदारों को नोटिस भी जारी किए हैं, लेकिन अतिक्रमण ज्यों का त्यों बना हुआ था। इसलिए ये कार्रवाई की गई।