पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bawal News Haryana News Self Defense Training To Women Employees As Well As Rights

महिला कर्मचारियों को सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग के साथ ही अधिकारों के बारे में बताया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आरडीएस गर्ल्स कॉलेज में संगोष्ठी में सम्मानित अतिथि।

रेवाड़ी | बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक होटल में महिला दिवस के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें एक औद्योगिक ईकाई की महिला स्टाफ ने भाग लिया। इस दौरान महिला कर्मचारियों को गुड़गांव से पहुंची स्पेशल मार्शल आर्ट ट्रेनर ने सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देकर उनको खुद की आत्म रक्षा कैसे करें, इसके बारे में भी बताया। महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को यह भी बताया कि वे किस दिशा में अपना कॅरिअर बनाकर आगे बढ़ सकती हैं। इस मौके पर प्रबंध निदेशक शिन्की यामादा, ऑपरेशन हैड लतेश गोयल, एचआर विभाग से अनिल कुमार के अलावा एडवोकेट नीलम शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। एमडी यामादा ने महिला कर्मचारियों को सुरक्षित रहने के लिए निर्देशित किया।
खबरें और भी हैं...