पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kurukshetra News Haryana News Seminar On Mathematics In Arya Kanya College

आर्य कन्या कॉलेज में गणित पर हुई संगोष्ठी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शाहाबाद | आर्य कन्या महाविद्यालय में एप्लीकेशन ऑफ मैथमेटिक्स इन फिजिकल साइंसेज इन टुडे इरा विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें विभिन्न कॉलेज से आए प्राध्यापकों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। कॉलेज की प्रबंधक समिति के महासचिव जगप्रकाश आर्य और कॉलेज प्राचार्या सुनीता पाहवा ने मुख्य अतिथि एसके निंबोरकर का स्वागत किया। डॉ. बीएएम यूनिवर्सिटी औरंगाबाद के प्रो. निंबोरकर ने गणित के महत्व के बारे में बताया। मंच का संचालन डॉ. हेमा सुखीजा ने किया। केयू के के गणित विभाग के अध्यक्ष प्रो. अनिल वशिष्ठ ने गणित को विज्ञान की जननी बताया। प्रो. एमडी शर्मा ने व्यवहारिक गणित एवं भौतिक विज्ञान विषय के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर डीएस हुड्डा, स्वाति अत्रि, कविता मेहता, अनमोल, शगुन शर्मा, डॉ. स्वाति गोयल और रविंद्र मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...