वेदांता स्कूल में हुआ एनटीएसई पर सेमिनार
नरवाना | वेदांता इंटरनेशनल स्कूल कलौदा खुर्द में राष्ट्रीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया यह सेमिनार एनटीएसई ट्रेनर रोबिन गर्ग की देख रेख में हुआ। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की कोचिंग से विद्यार्थियों को भविष्य की परीक्षाओं में मदद मिलती है। इस सेमिनार में विद्यालय के कक्षा छठी से दसवीें तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य वीना डारा ने बताया कि इस प्रकार की कोचिंग से विद्यार्थियों को भविष्य में होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा में लाभ मिलता है। विद्यालय के निदेशक प्रदीप नैन ने बताया कि आज प्रतिस्पर्धा का युग है। इसलिए इस प्रकार का सेमिनार विद्यालय में होना चाहिए। विद्यालय के चेयरमैन रवि श्योकंद ने ट्रेनर को उपहार भेंंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर डीपी पूनम धीमान अाैर प्रदीप कुमार मौजूद रहे।